बिहार में फिर निगरानी टीम का कड़ा एक्शन, 15 हजार घूस लेते दरोगा रंगे हाथ धराया

Edited By Harman, Updated: 18 Feb, 2026 04:56 PM

bihar crime muzaffarpur police si arrested taking bribe vigilance department

Bihar Crime News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को मुजफ्फपुर जिले के सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Crime News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। 

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव निवासी और परिवादी अमन कुमार ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा के द्वारा सदर थाना (मुजफ्फरपुर) कांड सं0-839/25 के केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए अभियुक्त भाष्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सदर थाना, मुजफ्फरपुर के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!