BPSC TRE-4 Update: 46 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन; जानें पूरी डिटेल्स

Edited By Harman, Updated: 12 Feb, 2026 03:17 PM

bpsc tre 4 notification 2026 bihar 46000 teacher recruitment apply online

BPSC TRE 4 Recruitment : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार सरकार से अधियाचना (Requisition) प्राप्त हो गई है।

BPSC TRE 4 Recruitment : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार सरकार से अधियाचना (Requisition) प्राप्त हो गई है।

जारी किया पत्र

बीते बुधवार (11 फरवरी, 2026) को बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। इस पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बहाली को लेकर आयोग को सरकार की हरी झंडी मिल गई है और जल्दी ही विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

किन पदों पर होगी बहाली?

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है, "बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अंतर्गत  कक्षा एक से पांच, छह से आठ, 9 से 10 और 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग से भी नियुक्ति के लिए एक से पांच, छह से 10 और 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक तथा पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना प्राप्त हुई है।"

पत्र में यह भी लिखा गया है, "उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए समेकित विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।" बताया जा रहा है कि 45 से 46 हजार से अधिक के करीब भर्तियां होने की संभावना है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!