Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2025 04:00 PM

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए। आज न जाने क्यों बड़े भाई Nitish Kumar जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करुं। कभी नीतीश जी ने कहा था- "खाना खाते वक्त...
Bihar Politics Update: बिहार की नई कैबिनेट में बेटे दीपक प्रकाश (Deepak Praskash) के मंत्री बनने के बाद रालोमो (RLM) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) काफी चर्चा में हैं। ऐसे में अब कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष पर करारा तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की बातों को याद करते हुए कहा कि खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी।
"खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी"
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए। आज न जाने क्यों बड़े भाई Nitish Kumar जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करुं। कभी नीतीश जी ने कहा था- "खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिन्ता मत कीजिए। बायें हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।"
अपनी इस पोस्ट के जरिए उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। दरअसल, बिना चुनाव लड़े मंत्री बने कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में दीपक प्रकाश सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट भी बने थे, लेकिन नारायण पासवान को इस चुनाव में कुल 327 वोट मिले थे। साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी।