अब बिहार के इस जिले में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, 2 जनवरी तक नहीं चलेंगी क्लासेस; DM का बड़ा आदेश

Edited By Harman, Updated: 30 Dec, 2025 11:02 AM

bihar school closed till 2 january

Bihar School Closed: बिहार इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भयंकर ठंड को देखते हुए सुपौल जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सुपौल जिला अधिकारी कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का...

Bihar School Closed: बिहार इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भयंकर ठंड को देखते हुए सुपौल जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सुपौल जिला अधिकारी ने कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

2 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

आदेश के मुताबिक, सुपौल जिले के कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 2 जनवरी 2026 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। 

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिहार में इस समय मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। राज्य भीषण शीतलहर, घने कोहरे और कोल्ड-डे जैसी परिस्थितियों से जूझ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD Patna) ने प्रदेश में जारी मौसम चेतावनी को 3 जनवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में नए साल की शुरुआत भी धूप के बिना होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!