Bihar Weather Alert: बिहार में ठंड का अटैक! नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठा प्रदेश, IMD ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2025 07:02 PM

bihar weather alert november 2025

नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है।

Bihar Weather Alert: नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में temperature drop और cold wave effect की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.4°C और रात का न्यूनतम तापमान 18.0°C दर्ज किया गया। अब तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट की संभावना है।

दिन में धूप, रात में ठंडी हवा – सर्दी का असर बढ़ने लगा

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सुबह की नमी 87% और शाम की 78% दर्ज की गई। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन cold breeze और साफ आसमान से pleasant weather का एहसास बना रहेगा। ग्रामीण इलाकों में morning fog और शहरी क्षेत्रों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है, ताकि viral fever और cold-cough जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

कोहरे से रहें सावधान, दिखेगा सर्दी का असली असर 15 नवंबर के बाद

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, उत्तर भारत और हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। महीने के आखिर तक minimum temperature 12-13°C तक पहुंच सकता है। साथ ही, dense fog की स्थिति बनने की भी संभावना है। सुबह के समय वाहन चालकों को low visibility की वजह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बदलता मौसम, बढ़ेगी बीमारियों की चुनौती

डॉक्टरों ने लोगों को सर्द हवाओं से बचने की हिदायत दी है। कहा गया है कि इस सीजन में viral infections, cough-cold और flu के मामले बढ़ सकते हैं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने और बाहर जाते समय ठंडी हवा से बचने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!