Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2025 04:07 PM

Bihar Weather News: राजधानी पटना में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम की ठिठुरन अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में...
Bihar Weather News: राजधानी पटना में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम की ठिठुरन अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण अंडमान क्षेत्र में निम्न दबाव का एक सिस्टम सक्रिय है, जिसका असर 27- 28 नवंबर तक बिहार में दिखने लगेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, जिससे तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
फारबिसगंज 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा सबसे गर्म
शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गया जी में 13.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से थोड़ा कम रहा।
पश्चिमी हवा की गति बढ़ने से सुबह-शाम के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में सर्दी का असर धीरे- धीरे बढ़ने लगेगा। पश्चिमी हवा की गति बढ़ने से रात और सुबह के तापमान में और गिरावट की संभावना है। बादल छाये रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर- नीचे रह सकता है।