Silver Price Today: सिल्वर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3 लाख के पार पहुंची कीमत! यहां देखें आपके शहर का ताजा भाव

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 03 Mar, 2026 04:36 PM

silver rate 3 march 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पहले चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, लेकिन अब बाजार में मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की रणनीति बदलने से घरेलू वायदा बाजार में चांदी कमजोर हुई है।

Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पहले चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, लेकिन अब बाजार में मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की रणनीति बदलने से घरेलू वायदा बाजार में चांदी कमजोर हुई है।

MCX पर चांदी फिसली, 4,887 रुपये की गिरावट

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.78% टूटकर 2,70,111 रुपये प्रति किलो पर आ गया। पिछले सत्र में यह 2,74,998 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुकी है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल?

वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 90.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं COMEX पर चांदी हरे निशान में खुली और 91.61 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंची। पिछले कारोबारी दिन COMEX सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 97 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था, जिससे बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

IBJA के मुताबिक आज का आधिकारिक चांदी रेट

होली की छुट्टी के कारण सर्राफा बाजार बंद है। ऐसे में Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के सोमवार के क्लोजिंग रेट को ही आज मान्य माना जाएगा। चांदी – ₹2,89,848 प्रति किलो

बिहार में क्या है चांदी का ताजा भाव? (Bihar Silver Rate Update)

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर बिहार के बाजारों में भी दिख रहा है। शादी-विवाह सीजन को देखते हुए ज्वैलरी डिमांड बनी हुई है।

  • पटना (Patna Silver Price)
  • 10 ग्राम – ₹2,950
  • 100 ग्राम – ₹29,500
  • 1 किलो – ₹2,95,000
  • गया
  • 1 किलो – लगभग ₹2.94–2.96 लाख रेंज

मुजफ्फरपुर

  • 1 किलो – करीब ₹2.95 लाख
  • भागलपुर
  • 1 किलो – ₹2.95 लाख के आसपास

(नोट: ज्वैलर्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार रेट में बदलाव संभव है।)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?

All India Sarafa Association के अनुसार राजधानी दिल्ली में चांदी में तेज उछाल देखा गया था। मिडिल ईस्ट तनाव के चलते चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो पिछले बंद स्तर 2,68,000 रुपये से करीब 32,000 रुपये ज्यादा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 95 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई थी।

क्यों आ रहा है उतार-चढ़ाव?

  • मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात
  • डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बदलाव
  • सेफ-हेवन एसेट्स की मांग
  • वायदा बाजार में भारी सट्टा कारोबार

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते, चांदी में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!