शादी के 72 घंटे बाद शाइस्ता बनी मां, 60 साल के प्रिंसिपल से 3 दिन पहले भागकर रचाई थी शादी; वायरल तस्वीरों ने मचाया था बवाल

Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 03:09 PM

shaista married 60 year old principal became mother after 3 days

Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश साह और 28 वर्षीया शिक्षिका शाइस्ता परवीन की एक विवादास्पद प्रेम कहानी ने हैरानीजनक मोड़ ले लिया है। दोनों ने धर्म और उम्र के...

Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश साह और 28 वर्षीया शिक्षिका शाइस्ता परवीन की एक विवादास्पद प्रेम कहानी ने हैरानीजनक मोड़ ले लिया है। दोनों ने धर्म और उम्र के फासले को मिटाते हुए घर छोड़ा और नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया। अब खबर सामने आई है कि शाइस्ता ने शादी के महज तीन दिन बाद ही एक बेटी को जन्म दिया। 

शादी के तीसरे दिन गूंजी किलकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मामला औराई थाना क्षेत्र का है। 18 फरवरी को राकेश साह और शाइस्ता ने नेपाल के जनकपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। अभी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल ही हो रही थीं कि 21 फरवरी को शाइस्ता ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दे दिया। 32 साल के उम्र के फासले और अलग-अलग धर्मों के बीच हुई इस शादी ने अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

ऐसे परवान चढ़ा था दोनों के बीच प्रेम 

बताया जा रहा है कि राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, और शिक्षिका शाइस्ता परवीन, जो स्वयं शादीशुदा हैं, स्कूल के संचालन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 18 फरवरी को जब दोनों अचानक अपने घरों से गायब हुए, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी नेपाल में हुई शादी की तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने और खुश होने का दावा किया है। 

परिजनों ने लगाए अपहरण और धर्मांतरण का आरोप

इस घटना को लेकर शिक्षिका के भाई फैसल इमाम अशरफ ने औराई थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राकेश साह द्वारा शिक्षिका को बहला-फुसलाकर जबरन हिंदू बनाकर शादी की गई है। इसके साथ ही राकेश साह की पत्नी, बेटी और अन्य सहयोगियों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। 

राकेश साह गिरफ्तारी के डर से फरार

औराई थाना प्रभारी सनोवर प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर शाइस्ता को सीतामढ़ी से बरामद कर लिया है। चूंकि शाइस्ता ने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया है, इसलिए वह अभी पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन है। मुख्य आरोपी राकेश साह गिरफ्तारी के डर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही शाइस्ता को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!