Patna में तापमान 34°C पार, Motihari सबसे गर्म — छठ के बाद गिरेगा पारा, बोले मौसम वैज्ञानिक

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2025 08:02 AM

bihar weather today

बिहार में इस समय मौसम में खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Bihar Weather Today: बिहार में इस समय मौसम में खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग (IMD Patna) के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

Patna में बढ़ा तापमान, Motihari सबसे गर्म रहा

मौसम विज्ञान केंद्र IMD (India Meteorological Department) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को वैशाली और समस्तीपुर को छोड़कर बाकी जिलों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। Patna Temperature मंगलवार को 34.2°C दर्ज हुआ, जबकि Motihari Weather 35°C के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

Dry Weather in Bihar: धूप करेगी परेशान

दिन के समय धूप की तीव्रता बनी रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा सकेगा।

Weather Forecast Bihar बताता है कि छठ पर्व के बाद से राज्य में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी और रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

छठ के बाद बढ़ेगी ठंड की दस्तक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि Chhath Puja 2025 के बाद हवा की दिशा में बदलाव होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। नवंबर के पहले सप्ताह से बिहार के कई जिलों में सर्दी की शुरुआती दस्तक महसूस की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!