Edited By Harman, Updated: 23 Feb, 2026 08:45 AM

Patna Double Murder News : बिहार के पटना जिले के एक गांव में रविवार देर शाम विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Patna Double Murder News : बिहार के पटना जिले के एक गांव में रविवार देर शाम विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक भाइयों की पहचान मंजीत कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे की शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी।
घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण जमीन-जायदाद से संबंधित मामला हो सकता है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात ने लोगों के दिल में डर तथा दहशत का माहौल पैदा कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।