"देश के संविधान को कमजोर कर रही है BJP"....तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2026 10:41 AM

bjp is weakening constitution of country   tejashwi yadav

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ''भाजपा नेता नाथूराम गोडसे और गोलवलकर की विचारधाराओं का अनुसरण कर रहे हैं, समाज में नफरत फैला रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं।

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को बिहार में राजग सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता देश को कमजोर कर रहे हैं। 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ''भाजपा नेता नाथूराम गोडसे और गोलवलकर की विचारधाराओं का अनुसरण कर रहे हैं, समाज में नफरत फैला रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं। वे देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दलित विरोधी और आरक्षण के खिलाफ है और दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कारण राज्य के लोग पिछली महागठबंधन सरकार द्वारा शुरू किए गए 65 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रह गए हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा, ''जब हम बिहार में सत्ता में थे, तब हमने राज्य सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में वंचित जातियों के लिए कोटा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया था। हमने केंद्र से अनुरोध किया था कि इस कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, लेकिन केंद्र ने ऐसा नहीं किया।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''इससे पता चलता है कि राजग नेता आरक्षण विरोधी हैं।'' 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!