पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से बड़ी राहत: सभी मामलों में मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

Edited By Ramkesh, Updated: 13 Feb, 2026 05:38 PM

pappu yadav gets bail in all cases clears way for release from jail

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनसे जुड़े सभी लंबित मामलों में जमानत मंजूर कर ली है। इस फैसले के साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है और बेउर जेल से...

पटना: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनसे जुड़े सभी लंबित मामलों में जमानत मंजूर कर ली है। इस फैसले के साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है और बेउर जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पप्पू यादव को पेशी के लिए पटना व्यवहार न्यायालय लाया गया था। उस दिन सिविल कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन हाई कोर्ट की एक महिला अधिवक्ता के असामयिक निधन के कारण कई मामलों की सुनवाई स्थगित हो गई। इसी दौरान कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

सुरक्षा जांच के बाद अदालत की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, जिसमें पप्पू यादव को बेउर जेल से पेश किया गया। पेशी के दौरान कोतवाली थाना से जुड़े 2017 और 2019 के मामलों तथा बुद्धा कॉलोनी थाना के एक अन्य मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इन मामलों में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद पप्पू यादव की ओर से उनके अधिवक्ता शिवनंदन झा ने जमानत याचिका दाखिल की। एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत मंजूर कर ली। अधिवक्ता का कहना है कि ये सभी मामले राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज किए गए थे। अदालत के इस फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!