Edited By Harman, Updated: 10 Feb, 2026 04:00 PM

Tej Pratap Yadav News : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। वहीं एक्टर के इस मुश्किल वक्त के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव...
Tej Pratap Yadav News : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। वहीं एक्टर के इस मुश्किल वक्त के बीच लालू यादव के बड़े बेटे ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
11 लाख की मदद का ऐलान
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) से जुड़े तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मुझे अभी-अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव जी की पोस्ट से राजपाल यादव के परिवार की तकलीफ़ के बारे में जानकारी मिली।
तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार इस बहुत मुश्किल समय में उनके दुखी परिवार के साथ पूरी संवेदना और मज़बूती से खड़ा है। इंसानी दया और सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की तरफ़ से उनके परिवार को ₹11,00,000 (ग्यारह लाख) की आर्थिक मदद दे रहा हूँ।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, वर्ष 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते अभिनेता आर्थिक संकट में आ गए। इसी दौरान कर्ज चुकाने के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया।
मामला अदालत तक पहुंचा, जहां कई बार राजपाल यादव को राहत भी मिली, लेकिन तय समय पर रकम वापस न कर पाने के कारण कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई और तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। उनका यह मामला एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति, दोनों ही हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।