फूल तोड़ने पर मिली खौफनाक सजा...बगीचे के मालिक ने लड़के को इतना पीटा कि निकल गई जान; गहरे सदमे में परिवार

Edited By Harman, Updated: 29 Sep, 2025 04:29 PM

boy beaten to death for plucking flowers in begusarai bihar

बिहार के बेगूसराय से एक अमानवीय व्यवहार की बड़ी घटना सामने आई है, जहां पूजा के लिए फूल तोड़ने गए बच्चे को बगीचे के मालिक ने बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। इलाज के क्रम में उसकी जान चली गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव मे शोक...

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक अमानवीय व्यवहार की बड़ी घटना सामने आई है, जहां पूजा के लिए फूल तोड़ने गए बच्चे को बगीचे के मालिक ने बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। इलाज के क्रम में उसकी जान चली गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है। मृतक की पहचान मानव कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मानव कुमार गांव के ही बगीचे में पूजा के लिए फूल तोड़ने गया था। बगीचा सुरेश यादव नामक शख्स का है। वहीं बगीचे से फूल तोड़ने को लेकर सुरेश यादव मानव कुमार पर जमकर भड़का। उसको बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। मानव कुमार दर्द से कराहता हुआ घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मानव कुमार ने दम तोड़ दिया। 

वहीं बच्चे की मौत से मां-बाप बुरी तरह से टूट गए। परिजन गहरे सदमे में है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!