Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2026 03:44 PM

Bihar Crime News : बिहार के पटना से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।
Bihar Crime News : बिहार के पटना से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।
सास के मुंह में ठूंसा कपड़ा.. प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक सास की पहचान शाबरा खातून के रुप में हुई है। आरोपी बहू की पहचान गुलफशा के रुप में हुई है। आरोप है कि गुलफशा अपनी सास के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और मारपीट करती थी। विवाद तब और बढ़ गया जब शाबरा खातून ने बहू की हरकतों की शिकायत अपने बेटे से की। इसी बात का बदला लेने के लिए बहू ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने बहाने से सास को बुलाया और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सकें। इसके बाद आरोपी ने सास के आंखों और प्राइवेट पार्ट्स में तीखी मिर्च का पाउडर भर दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू अपने बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बेटी पहुंचीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि,जख्म इतने गहरे थे कि पटना एम्स ले जाने के दौरान शाबरा खातून ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई
इधर घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बहू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके के लोग इस नृशंस हत्याकांड से दहल गए।