बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Dec, 2025 05:06 PM

bribe taking revenue employee arrested in saharsa

Saharsa Crime News: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सहरसा जिले के पतरघट अंचल के राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली गांव...

Saharsa Crime News: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सहरसा जिले के पतरघट अंचल के राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी और परिवादी रणबहादुर सिंह ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार के द्वारा उनके जमीन के परिमार्जन करने के एवज रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्त्ता मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार को पांच हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पतरघट अंचल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे भागलपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!