मुखिया ने नाबालिग को बहाने से बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, निजी अंगों को पकड़ा और...

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 04:23 PM

the headman had unnatural s x with a minor boy

पंचायत के मुखिया पर एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोपी ने 'किसान सम्मान निधि' की जानकारी देने के बहाने नाबालिग को सुनसान जगह बुलाकर दरिंदगी की।

Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सत्ता के रसूख और सरकारी योजना के झांसे में एक नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आरोपी मुखिया की तलाश शुरू कर दी है। 

योजना की जानकारी के बहाने बुलाया, फिर की हैवानियत 

पीड़ित नाबालिग द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, घटना 9 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है। आरोपी मुखिया अर्जुन सिंह ने उसे 'किसान सम्मान निधि योजना' के बारे में बताने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि मुखिया उसे बहला-फुसलाकर कचड़ा भवन नहर के सुनसान किनारे ले गया। वहां मुखिया ने नाबालिग पर दबाव बनाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब बालक ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने बेरहमी से उसका मुंह दबा दिया और उसके गाल पर दांत से काट लिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़ित अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। 

पिता के घर लौटने पर दर्ज हुई FIR 

घटना के समय पीड़ित के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। 12 फरवरी को उनके वापस आने के बाद, परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बरांटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी मुखिया का रहा है आपराधिक इतिहास 

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी मुखिया अर्जुन सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।मुखिया के खिलाफ पहले से ही दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई संगीन मामलों में जेल की हवा खा चुका है। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि "मामला बेहद गंभीर है। नाबालिग के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी मुखिया फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!