रिश्वतखोर DPO को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार, सस्पेंड करने की धमकी देकर मांग रही थी लाखों की घूस

Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 01:01 PM

vigilance arrested bribe taking dpo anita kumari patna

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया है।

Bihar News : बिहार के पटना सिटी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया है।

सस्पेंड करने की धमकी देकर मांगी थी 10 लाख की घूस

मामला तब खुला जब पीड़ित नागेंद्र कुमार ने विशेष निगरानी इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, DPO अनीता कुमारी ने उन पर निलंबन की धमकी देकर उनसे 10 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत निगरानी बिभाग में की।

निगरानी ने बिछाया जाल, पहली किश्त लेते ही फंसी DPO

ब्यूरो द्वारा परिवाद की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में अनीता कुमारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। उसके बाद बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अपना जाल बिछाया।  इसके बाद एक टीम गठित की गई। जाल बिछाकर जैसे ही DPO अनीता कुमारी ने 50 हजार रुपये की पहली किश्त अपने हाथ में ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मामला हुआ दर्ज

निगरानी विभाग के अनुसार, इस मामले में कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी DPO पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के कार्यालय और आवास से संबंधित अहम दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया गया। निगरानी इकाई अब इस बात की जांच कर रही है कि रिश्वत के इस पूरे खेल में DPO के साथ और कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!