Edited By Harman, Updated: 16 Feb, 2026 09:58 AM

Bihar Crime News : बिहार के भोजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां यूपी की एक महिला कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बहला फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले गए और फिर हैवानियत की...
Bihar Crime News : बिहार के भोजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां यूपी की एक महिला कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बहला फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले गए और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
झांसा देकर ले गए और फिर बारी-बारी किया...
जानकारी के अनुसार, पीड़िता यूपी के आजमगढ़ शहर की रहने वाली है और क्षेत्र की एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में डांसर के तौर पर काम करती है। शनिवार रात वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद तीन बदमाश उसे बहला फुसला कर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
थाने पहुंच कर पीड़िता ने बताई आपबीती
रविवार को जब पीड़िता आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई, तो वह सीधे करनामेपुर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी शुरू कर दी। जगदीशपुर एसडीपीओ (SDPO) राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके दो सहयोगियों को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है।