Edited By Harman, Updated: 14 May, 2025 03:08 PM

बिहार के समस्तीपुर में दुल्हन ने नशे में दूल्हे को देख शादी करने से इंकार कर दिया। वर पक्ष के लोगों ने 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुक कर इंतजार किया। लेकिन लड़की और उसके पिता अपने फैसले पर अड़े रहे। वहीं बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में दुल्हन ने नशे में दूल्हे को देख शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार 12 बजे रात बारात पहुंची। इसके बाद वरमाला की रस्म की जाने लगी। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की हालत देख दुल्हन पक्ष के लोग जान गए कि दूल्हा नशे में है। वहीं जब दुल्हन को इस बात की खबर लगी तो वह भड़क गई और शादी करने से इंकार कर दिया। इस दौरान वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुक कर इंतजार करते रहे। लेकिन लड़की और उसके पिता अपने फैसले पर अड़े रहे। वहीं लड़की के पिता ने भी इस फैसले में उसका पूरा साथ दिया। आखिरकार बारात बिन ब्याह ही लौटा दी गई।