5 लुटेरे, लाखों के जेवर और दनादन फायरिंग... दिनदिहाड़े डकैती की वारदात से थर्राया छपरा

Edited By Harman, Updated: 09 Feb, 2026 11:33 AM

chhapra a jewelry shop was robbed in broad daylight with loot worth over 20 lakh

Chhapra News : बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच हथियाबंद अपराधियों ने महम्मदपुर बाजार स्थित एक सररफा दुकान से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना- चांदी के आभूषण लूट लिये और फरार हो गये।

Chhapra News : बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच हथियाबंद अपराधियों ने महम्मदपुर बाजार स्थित एक सररफा दुकान से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना- चांदी के आभूषण लूट लिये और फरार हो गये। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधी महम्मदपुर बाजार में बृज बिहारी लाल की सररफा दुकान पर पहुंचे। इनमें से चार अपराधी दुकान के अंदर घुस गये और हथियार के बल पर दुकानदार और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिये। वहीं, एक अपराधी दुकान के बाहर खड़ा होकर हवा में फायरिंग करता रहा, जिससे बाजार में दहशत फैल गई और कोई भी व्यक्ति हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं कर सका। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गये। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!