होटल से खींचकर बीच सड़क पर ले गए, फिर बेखौफ बदमाशों ने मैनेजर पर दागी गोली; वारदात से सहम गए लोग

Edited By Harman, Updated: 02 Feb, 2026 04:50 PM

saran chhapra hotel manager shot vip gali

Chhapra News : बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल प्रबंधक को गोली मार कर घायल कर दिया।

Chhapra News : बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल प्रबंधक को गोली मार कर घायल कर दिया। 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वीआईपी गली स्थित होटल ललिता में रविवार की देर रात दो अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी होटल प्रबंधक पंकज कुमार पांडे और उसके भाई अभिषेक कुमार पांडे उर्फ भोलू को हथियार के बल पर काउंटर से बाहर निकाला और उन्हें सड़क पर ले गये। इसके बाद अपराधियों ने पंकज कुमार पांडे को गोली मार कर घायल दिया तथा उसके भाई अभिषेक कुमार पांडे के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!