छपरा में दर्दनाक हादसा: शख्स को यूं खींच ले गई मौत; मंदिर से घर लौट रहा था महावीर राय

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 06:07 PM

a man died in a tragic accident

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेनुआ गांव निवासी महावीर राय (65) गांव स्थित एक मंदिर से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल...

Chhapra Road Accident : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेनुआ गांव निवासी महावीर राय (65) गांव स्थित एक मंदिर से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!