छपरा में भीषण हादसा, काम पर जा रहे 30 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Nov, 2025 06:38 PM

chhapra road accident in chhapra a 30 year old man was dragged to death

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल गांव निवासी रंजन कुमार (30) मोटरसाइकिल से अपने कार्य क्षेत्र...

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।        

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल गांव निवासी रंजन कुमार (30) मोटरसाइकिल से अपने कार्य क्षेत्र गोपालगंज जा रहा था। इसी दौरान बंगरा गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में रंजन की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस, ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!