Edited By Ajay kumar, Updated: 20 Nov, 2022 08:28 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार की धर्मपत्नी चित्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० चित्रा नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार की धर्मपत्नी चित्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० चित्रा नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं। उनकी सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी। मुख्यमंत्री ने विनय कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।