72वें गणतंत्र दिवस पर CM नीतीश ने आवास पर किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Edited By Nitika, Updated: 26 Jan, 2021 11:47 AM

cm nitish flagged off at residence on republic day

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान में हिस्सा लेकर राष्ट्रध्वज को सलामी भी दी। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान में हिस्सा लेकर राष्ट्रध्वज को सलामी भी दी। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अणे मार्ग में तिरंगा झंडा फहराया। इससे पहले लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्घि और प्रगति है। उधर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया।
PunjabKesari
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। राज्यपाल ने पैरेड का निरीक्षण किया और सुरक्षाबलों की सलामी ली। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रशासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारी सहित कोरोना योद्धा शामिल रहे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!