RJD द्वारा रिपोर्ट कार्ड जारी करने के सवाल पर CM नीतीश बोले- हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2022 03:57 PM

cm nitish said on the issue of report card by rjd

​​​​​​​इसके अलावा जातीय गणना पर सभी दलों के द्वारा क्रेडिट लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब तैयारी हो गई है। थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन एक महीना में काम स्टार्ट हो जाएगा। एक-एक चीज की गणना होगी चाहे किसी भी धर्म समुदाय का हो। सब का आर्थिक...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान राजद द्वारा सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड जारी करने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। हम काम करना जानते हैं, उसी पर ध्यान देते हैं। पहले और अभी की स्थिति मीडिया ही बता दे। उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 से अबतक क्या काम हुआ है ये लोगों को बताने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी का अपना बात रखने का अधिकार है।

इसके अलावा जातीय गणना पर सभी दलों के द्वारा क्रेडिट लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब तैयारी हो गई है। थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन एक महीना में काम स्टार्ट हो जाएगा। एक-एक चीज की गणना होगी चाहे किसी भी धर्म समुदाय का हो। सब का आर्थिक स्थिति भी जानने की कोशिश होगी। ये सभी पार्टियों के सर्व सम्मति से हुआ है। हमलोग 1990 से चाहते थे लेकिन नही हुआ था। अब हो रहा है बहुत अच्छा इसका नतीजा आएगा। सब के पक्ष में होगा किसी के खिलाफ नही होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!