Edited By Ramanjot, Updated: 17 Oct, 2025 12:28 PM

Dhanteras Rangoli Design: धनतेरस, दीवाली के पर्व से पहले मनाया जाने वाला त्योहार है। यह (Dhanteras 2025) कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग धन के देवता की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन लोग अपने घर में बरकत लाने के लिए शुभ महूर्त...
Dhanteras Rangoli Design: धनतेरस, दीवाली के पर्व से पहले मनाया जाने वाला त्योहार है। यह (Dhanteras 2025) कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग धन के देवता की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन लोग अपने घर में बरकत लाने के लिए शुभ महूर्त के हिसाब से सोना-चांदी और अन्य चीजें खरीदते हैं। इस खास त्योहार पर लोग अपने घरों में रंगोली (Dhanteras Rangoli 2025) भी बनाते हैं, जिसका बड़ा खास महत्व होता है। इसलिए यहां हम धनतेरस के मौके के लिए कुछ खास रंगोली (Dhanteras Rangoli Designs 2025) डिजाइन लेकर आए हैं। आइए देखें..
अगर आपके पास समय कम है लेकिन फिर भी आप एक सुंदर और शुभ रंगोली बनाना चाहती हैं, तो ये 5 आसान डिज़ाइन्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
1. अनाज और दीयों से बनी मिनटों में तैयार रंगोली
इस आसान रंगोली के लिए 5 दीये, गेहूं, धान या धनिया के बीज, गेंदे के फूल, लाल रंग और कुछ सिक्के चाहिए। दीयों को गोलाकार में रखें, हर दीये में अनाज भरें। बीच में फूल रखें और चारों ओर रंग व सिक्के सजाएं। यह रंगोली जल्दी और आकर्षक बनेगी।
2. मटका और स्वास्तिक वाली पारंपरिक रंगोली
इस डिज़ाइन में भारतीय परंपरा की झलक है। बीच में मटका बनाएं, उस पर स्वास्तिक का चिन्ह, फिर चारों ओर फूल-पत्तियों से सजाएं। चाहें तो दीये भी रखें।

3. थाली रंगोली
थाली के बीच में स्वास्तिक, कलश, या पैरों की आकृति बनाएं। इसके चारों ओर फूल या रंग से सजावट करें। यह डिज़ाइन छोटा स्पेस और बड़ी सजावट देता है।

4. फूलों और दीयों से बनी रंगोली
गेंदा, गुलाब आदि फूलों और रंग-बिरंगे दीयों से बनाएं रंगोली। गोल आकार में सजाकर दीपावली की शुरुआत को खास बनाएं।

5. कलश और कमल वाला रंगोली डिज़ाइन
रंगोली के केंद्र में कलश और एक ओर कमल का फूल बनाएं। “शुभ धनतेरस” लिखें और चारों ओर रंगों से सजाएं।
