Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2026 08:59 AM

Bihar News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में होली से पहले ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में 37 प्रशिक्षु पुलिस सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ''होली के मद्देनजर विभिन्न थानों में ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले 37 प्रशिक्षु सिपाही सोमवार को निरीक्षण के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी 37 प्रशिक्षु सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।''
बयान में कहा गया है कि संबंधित प्रशिक्षु सिपाहियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और उनसे एक सप्ताह में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।