जमुई में मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी से मचा हड़कंप, 4 लोग घायल

Edited By Harman, Updated: 02 Mar, 2026 11:11 AM

firing outside mosque in jamui 4 injured

Bihar Crime News : बिहार के जमुई जिले में उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया जब नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को अपराधियों ने अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग गंभीर...

Bihar Crime News : बिहार के जमुई जिले में उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया जब नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को अपराधियों ने अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया है।

मस्जिद के बाहर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की शाम जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित जखरा गांव की है। शाम करीब 7 बजे रोजा खोलने के बाद लोग जब नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। हमला इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इस गोलीबारी में चार लोग नुमान खान, मोफीज खान, अरबाज खान और अरमान खान गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियां उनके छाती, गर्दन और कंधे पर लगी हैं।

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा

इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह 'मवेशी चराने' को लेकर छह महीने पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। घायलों के परिजनों का कहना है कि उस वक्त भी मारपीट हुई थी, जिसका केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इसी रंजिश में रिजवान खान उर्फ नाटो और उसके पुत्रों सहित अन्य सहयोगियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पूरे गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है। फिलहाल, पीड़ित परिवारों में गहरा आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!