Patna Encounter News: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ठांय-ठांय, कुख्यात अपराधी हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 16 Jan, 2026 10:40 AM

encounter in danapur  patna bihar  accused nitish kumar arrersted

Patna Encounter News: बिहार के पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं इस मठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

Patna Encounter News: बिहार के पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं इस मठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला दानापुर अनुमंडल के मनेर थाना क्षेत्र का है। घायल अपराधी की पहचान नीतीश कुमार के रुप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हथियार छिपाने की बात कबूली। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए नीतीश कुमार को लेकर जा रही थी। तभी कुख्यात अपराधी ने अचानक पिस्टल निकालकर मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पर फायरिंग कर दी। लेकिन सतर्कता बरतते हुए थानाध्यक्ष सुरक्षित बच गए। वहीं बदमाश मौके से फरार होने के प्रयास में ही था कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। जिससे बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नितीश कुमार ने मनेर थाना क्षेत्र में सोना व्यवसायी संजय सोनी पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसी वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तालाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। फिलहाल इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी  के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!