Edited By Harman, Updated: 24 Nov, 2025 03:54 PM

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में जोरदार धमाका हुआ है। वहीं इस हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कैंपस में दहशत का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कचरे का ढेर लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में एसिड टैंक पड़े थे जिस कारण धमाका हुआ। इस दौरान वहां मौजूद आधा दर्जन मजदूर धमाके से झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। इधर पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की गहन तफ्तीश में जुट गई है।