शादी के रिसेप्शन में चली गोली; बारूद के छींटों से झुलसा डांसर का चेहरा; मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 28 Feb, 2026 04:55 PM

jamui wedding reception harsh firing dancer face burns

Bihar News : बिहार के जमुई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इधर घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर...

Bihar News : बिहार के जमुई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इधर घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस से निकले बारूद के छिटे पड़ गए, जिससे वह घायल हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा की है। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई एक शादी समारोह में डांस करने के लिए आई थीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान वह मंच पर डांस कर रही थीं, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि किसने गोली चलाई, यह मालूम नहीं है, लेकिन दो युवकों के पास बंदूक होने की बात सामने आई है। गोली चलने के बाद बारूद के छिटे उनके चेहरे पर आ गिरे। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। इस घटना के तुरंत बाद डांसर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कारर्वाई करते हुए तीन युवक को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!