रसगुल्ले ने तोड़ी शादी! दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर चली कुर्सियां, मंडप बना जंग का मैदान; जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 04 Dec, 2025 12:31 PM

gayaji rasgullas dispute cancelled wedding ceremony

गयाजी: बिहार के बोधगया से एक अजीबो-गरीब मामला निकलकर सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच रसगुल्ले को लेकर विवाद छिड़ गया। इस विवाद ने इतना उग्र रुप धारण कर लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

गयाजी: बिहार के बोधगया से एक अजीबो-गरीब मामला निकलकर सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच रसगुल्ले को लेकर विवाद छिड़ गया। इस विवाद ने इतना उग्र रुप धारण कर लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बोधगया के एक होटल में शादी समारोह था। वहीं 29 नवंबर 2025 को दूल्हा हथियारा गांव से बारात लेकर होटल पहुंचा। शादी की रस्में हो रही थी तभी खाने वाले स्टॉल में रसगुल्लों की कम मात्रा को देखकर दुल्हन पक्ष नाराज हो गया। होटल में शादी की तैयारियां दूल्हा पक्ष द्वारा पहले से कर रखी थी। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर कुर्सियां पटक-पटक कर मारी। वहीं दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई। लेकिन अब लड़की वाले शादी से इनकार कर रहे हैं।  दूल्हे के रिश्तेदारों का कहना है कि वे शादी कराने को तैयार है, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी नहीं करने की बात पर अड़े हुए हैं। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोग शादी में दुल्हन को देने वाले गहने और जेवर लेकर चले गए। फिलहाल अभी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!