क्या रीना पासवान लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव? चिराग ने तोड़ दी चुप्पी, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2026 06:17 PM

chirag paswan spoke on reena paswan contesting rajya sabha elections

चिराग ने दावा किया कि बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए (NDA) की जीत तय है। बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं, जिसमें एनडीए अपनी मजबूती दिखाने को तैयार है।

Rajya Sabha election 2026: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपनी मां रीना पासवान (Reena Paswan) के आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह राजनीति से दूर रहना चाहती हैं। 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार रात पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरी मां उन पांच राज्यसभा सीटों में से किसी पर भी दावेदार नहीं हैं, जिनके लिए चुनाव घोषित किए गए हैं। वह भले ही एक मां या पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से दिखाई दी हों, लेकिन वह सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि राजग को सभी पांचों सीट मिलेंगी।'' 

यह भी पढ़ें- इस राज्य के लाखों किसानों के खाते में 113 करोड़ रुपए ट्रांसफर, जल्द चेक करें अपना अकाउंट

16 मार्च को होंगे चुनाव 
बिहार की पांच सीट सहित राज्यसभा की 37 सीट के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे। वर्तमान में, इन पांच सीट में से दो पर जद(यू), दो पर राजद और एक पर आरएलएम का कब्जा है। राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त कर चुके सत्तारूढ़ राजग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने 202 विधायकों की मदद से सभी पांच सीट पर कब्जा करने का भरसक प्रयास करेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!