Bihar Violence: गिरिराज ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा बिहार...CM दें इस्तीफा

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Apr, 2023 05:12 PM

giriraj singh targeted nitish government

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा हैं। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एक बार बोल दे की वह केवल मुस्लिमों के मुख्यमंत्री है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है।...

पटनाः बिहार में लगातार हो रही हिंसा पर अब सियासत भी गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं के बारे में सीएम नीतीश को कोई जानकारी नहीं है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।  

सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ हैः गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा हैं। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार एक बार बोल दे की वह केवल मुस्लिमों के मुख्यमंत्री है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है। अधिकारी झूठ बोल रहे है। अधिकारी भी पलटू राम है। गिरिराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नीतीश की तुलना करते हुए कहा, शायद नीतीश ऐसा सोचते हैं कि ममता बनर्जी की तरह गजवा ए हिंद के रास्ते पर हैं तो मैं क्यों न ऐसा करूं? उन्होंने कहा कि नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला करवाया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। नालंदा और सासाराम में हुई घटना की जानकारी नहीं होना गंभीर मामला है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है।

बिहारशरीफ से अब तक 80 लोग गिरफ्तार
बता दें कि रामनवमी के अवसर पर बिहार में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आई थी। सासाराम और नालंदा में दर्जनों लोगों के जख्मी होने और एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की धरपकड़ भी तेज कर दी है। अब तक बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!