कटिहारः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवरिया दम्पति को रौंदा, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Edited By Nitika, Updated: 01 Aug, 2022 05:44 PM

जानकारी के मुताबिक, घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे- 31 सिमरगाछ के समीप की है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया के कृष्णापुरी यादव टोला से 9 कांवरियों का जत्था बाइक से देवघर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार...

कटिहारः बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार इस पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रही है। बावजूद इसके भी हादसों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है, जहां बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार कांवरिया दम्पति को रौंद दिया, जिससे पीड़िता की मौत हो गई जबकि घायल पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे- 31 सिमरगाछ के समीप की है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया के कृष्णापुरी यादव टोला से 9 कांवरियों का जत्था बाइक से देवघर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवरिया दंपति को रौंद डाला, जिससे दोनों दंपति बुरी तरह जख्मी हो गए।

वहीं आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को समीप के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़िता सरिता देवी की मौत हो गई। घायल विपिन यादव की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!