भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने ली जीविका कर्मी की जान, बहू समेत दो बुरी तरह से घायल

Edited By Harman, Updated: 28 Feb, 2026 12:01 PM

gopalganj road accident jivika karmi death crushed by hiva

Bihar Accident News : बिहार के गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, यहां एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहू और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर...

Bihar Accident News : बिहार के गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, यहां एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहू और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटेया थाना अंतर्गत भरठही गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप की है। मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रुप में हुई है जो कि जीविका कर्मी था। मृतका मुन्नी देवी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा को देखकर बाइक चालक ने अचानक संतुलन खो दिया। बाइक के सड़क पर गिरते ही मुन्नी देवी हाइवा की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बहू और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी चालक पुलिस हिरासत में

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही हाइवा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कटेया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है और हाइवा को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मुन्नी देवी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!