Edited By Harman, Updated: 06 Feb, 2026 01:15 PM

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 1 मार्च से 22 मार्च के बीच 1410 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।
Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 1 मार्च से 22 मार्च के बीच 1410 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।
पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड
रेलवे ने इस बार पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक बंदोबस्त किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में होली के दौरान कुल 1144 स्पेशल ट्रिप्स चलाए गए थे। इस बार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की है, ताकि प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा सके। यदि यात्रियों की संख्या में और इजाफा होता है, तो इन ट्रेनों की संख्या को बढ़ाकर 1500 तक किया जा सकता है।
बिहार-यूपी के लिए 285 ट्रेनों का तोहफा
यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने कमर कस ली है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 285 ट्रेनें इसी जोन द्वारा चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे 285, पश्चिम रेलवे 231, मध्य रेलवे 209, दक्षिण मध्य रेलवे 160, उत्तर रेलवे 108 ट्रेनें संचालित करेगा। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम रेलवे 71, उत्तर मध्य रेलवे 66 और पूर्वोत्तर रेलवे 62 ट्रेनें संचालित करेगा। दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे 12 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे भी 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिकृत आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट या ऐप के माध्यम से यात्री ट्रेन संचालन से जुड़ी और टिकट बुकिंग से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करें।