समस्तीपुर में अमीन का शव इस हालत में बरामद, देखने वालों के उड़े होश...हत्या की आशंका

Edited By Harman, Updated: 04 Feb, 2026 04:22 PM

the body of amin was recovered in samastipur

बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के पास से आज पुलिस ने अमीन टुनटुन राउत (42) का शव बरामद किया है, जिनकी अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है।

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के पास से आज पुलिस ने अमीन टुनटुन राउत (42) का शव बरामद किया है, जिनकी अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लरझाघाट थाना के छेछनी गांव निवासी टूनटून राउत एक जमीन की नापी कार्य से मंगलवार को रोसड़ा आये थे, लेकिन देर रात तक वे वापस अपने घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान आज अमीन टुनटुन राउत का शव जिले के रोसड़ा थाना के मबी गांव स्थित एक खेत मे पाया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम द्दष्टया अमीन की गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या कांड के साक्ष्य जुटाने मे जुटी है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!