“सीढ़ियों से गिर गई है…” फिर ससुराल में खौफनाक मंजर देख मायके वालों का फटा कलेजा; दिल दहला देगी ये दर्दनाक कहानी

Edited By Harman, Updated: 02 Feb, 2026 02:58 PM

saran woman death suspicious fall from stairs

बिहार में सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

Bihar News : बिहार में सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुंदरपुर सोअरा गांव निवासी पप्पू कुमार शर्मा की पत्नी सीमा देवी (27) के मायके वालों ने पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि मृतका के ससुराल वालों ने जानकारी दी है कि सीढ़ी के पहले पायदान से गिरने से उसकी मौत हुई है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व मृतका और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद होने पर मृतका अपने मायके में रह रही थी, जिसके बाद ससुराल वालों ने मृतका के मायके पहुंच कर मामले को सुलझा लेने के बाद ही मृतका पुन: ससुराल वापस लौट गयी थी। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!