Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2026 06:02 PM

होटल ताज सिटी सेंटर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अत्याधुनिक हथियारों से लैस तीन 'आतंकवादियों' ने हमला कर दिया। हमलावरों ने 100 लोगों को बंधक बना लिया, जिसके बाद ATS और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला।
Hotel Taj Terrorist Attack: बिहार की राजधानी पटना का बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र सोमवार को उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब लोदीपुर स्थित 'होटल ताज सिटी सेंटर' पर आतंकवादी हमले की खबर मिली। AK-47 और हैंड ग्रेनेड से लैस तीन हमलावरों के होटल में घुसने और करीब 100 मेहमानों को बंधक बनाने की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि, ऑपरेशन के अंत में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आयोजित एक 'मॉक ड्रिल' (Mock Drill) थी।
धमाकों से दहला इलाका, रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर
सोमवार सुबह की शुरुआत किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसी थी। तय स्क्रिप्ट के अनुसार सुबह तीन डमी आतंकवादी होटल के एंट्रेंस गेट पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करते हुए दो हैंड ग्रेनेड फेंके। हमलावर होटल के भीतर दाखिल हुए और वहां मौजूद लगभग 100 मेहमानों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। वहीं धमाके की आवाज सुनते ही बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने मोर्चा संभाला। चंद मिनटों में ATS (Anti-Terrorism Squad) की टीमें सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई।

यह भी पढ़ें- यूपी की महिला श्रद्धालु के साथ बिहार में बड़ा हादसा, दर्शन के बाद घर लौटने की थी तैयारी, लेकिन रास्ते में मिली ऐसी मौत....
ATS और जिला पुलिस का साझा ऑपरेशन
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सघन अभियान में पुलिस और एलीट कमांडो फोर्स ने होटल की हर मंजिल को सैनिटाइज किया। इस दौरान हमले की सूचना से लेकर पुलिस के पहुंचने तक के समय (Response Time) को मापा गया। स्थानीय पुलिस और विशेष दस्तों (ATS) के बीच तालमेल और कमांड कंट्रोल की जांच की गई। बंधकों को सुरक्षित निकालने और आतंकवादियों को न्यूट्रलाइज करने की तकनीकी बारीकियों का अभ्यास किया गया।

यह भी पढें- गुरु बना हैवान! स्कूल में छठी के छात्र के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शिक्षक, सहपाठियों ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश
जनता ने ली राहत की सांस
जब ऑपरेशन सफल रहा और आतंकवादियों को 'ढेर' कर दिया गया, तब पुलिस ने माइक्रोफोन के जरिए घोषणा की कि यह केवल एक ड्रिल थी। तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आने वाले त्योहारों और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए इस तरह की एक्सरसाइज का आयोजन किया गया था ताकि किसी भी वास्तविक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।