Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 12:51 PM

Bihar CM Oath: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ...
Bihar CM Oath: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। बीजेपी ने अपने 5 मंत्रियों को रिपीट किया हैं। जबकि नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों को रिपीट किया। नए मंत्रियों में एक मुस्लिम, 3 महिलाएं और पहली बार विधानसभा पहुंचे 3 विधायक शामिल हैं।
इन 26 मंत्रियों ने ली शपथ
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडेय
- दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- राम कृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- डॉ. प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।