PK की पदयात्रा पर ललन सिंह बोले- प्रशांत किशोर आंकड़ों का खेल करते हैं, वे BJP के एजेंडों पर घूम रहे

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Oct, 2022 02:45 PM

lalan singh said on the padyatra of prashant kishor

ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में कुछ काम नहीं हुआ की बात कर यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार में कितने दिन समय बिताए हैं? वह बिहार में रहते तो पता चलता बिहार में क्या हुआ, क्या नहीं...बच्चा-बच्चा जानता है कि बिहार में क्या विकास...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में प्रशांत किशोर की पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी को कुछ भी करने से रोक नहीं है, लेकिन प्रशांत किशोर आंकड़ों का खेल करते हैं, वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंडों पर घूम रहे हैं। 

"BJP के साथ मिलकर काम कर रहे प्रशांत" 
ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में कुछ काम नहीं हुआ की बात कर यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार में कितने दिन समय बिताए हैं? वह बिहार में रहते तो पता चलता बिहार में क्या हुआ, क्या नहीं...बच्चा-बच्चा जानता है कि बिहार में क्या विकास हुआ है। प्रशांत किशोर को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे पूरे पेज का विज्ञापन दे रहे हैं, यह धन कहां से आ रहा है। इस मामले पर सीबीआई और ईडी क्यों नहीं जांच कर रही है। बीजेपी इन काम को करा रही है इसलिए कोई जांच नहीं हो रहा है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव में जो विकास का काम हुआ है वह नीतीश कुमार की सरकार ने किया। गंगा के कटाव को रोकने के लिए सरकार ने काम किया है। जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा का कुछ इलाका उत्तर प्रदेश में पड़ता है वहां क्या विकास हुआ है वह भी देखा जाए। उन्होंने बताया कि नागालैंड में जेपी नारायण काफी प्रचलित हैं, इसलिए 11 तारीख को उनकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागालैंड जा रहे हैं। ललन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि नागालैंड की यात्रा विपक्षी जोड़ो यात्रा को लेकर नहीं है। 

बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना चाहते हैंः प्रशांत
बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपने जन सुराज अभियान के तहत रविवार को पश्चिम चंपारण जिले से 3500 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। किशोर ने अपनी यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहारवा प्रखंड स्थित गांधी आश्रम से महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर शुरू की। उन्होंने कहा कि राज्य में वह एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना चाहते हैं लेकिन जब इसके लिए सही व्यक्ति मिलेगा तभी वह पार्टी बनाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!