"यह उनकी भाषा और कल्चर", कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ लगे विवादित नारे तो भड़के ललन सिंह, बोले- इन लोगों पर...

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Dec, 2025 02:38 PM

lallan singh expresses his fear over the controversial slogan raised against pm

Bihar Politics: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। वहीं, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और JD(U) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan...

Bihar Politics: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। वहीं, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और JD(U) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि "यह उनकी भाषा है, उनका कल्चर है। वे इसी कल्चर के आधार पर इस देश पर राज करने का सपना देखते हैं।

जिनका पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं...- Lalan Singh

ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें लोगों का भरोसा जीतने के लिए फ्री टिप्स दिए हैं। जनता उन पर भरोसा नहीं कर रही है। इसलिए, वे बेतुके आरोप लगा रहे हैं जिनका पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर ललन सिंह ने कहा, "नितिन नबीन काफी युवा हैं, बहुत मेहनती हैं। उनकी पहचान एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि वे आज तक जैसे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते आए हैं उसी तरह भविष्य में भी भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे।"

बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने कथित वोट धोखाधड़ी और SIR के खिलाफ अपने अभियान को तेज करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली की। देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और नेता इस मेगा रैली में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!