लालू यादव ने राष्ट्र निर्माण के लिए 'जातीय जनगणना' को बताया जरूरी, ट्वीट कर लिखी ये बात

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Sep, 2021 05:40 PM

lalu yadav told  caste census  necessary for nation building

गौरतलब है कि देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर 23 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10 राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था जिसमें विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाजपा, जदयू,...

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद जरूरी बताया और कहा कि यह मनुष्यता का भी प्रश्न है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, 'जातीय जनगणना कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माण की अति जरूरी पहल है। सामाजिक न्याय और बंधुता का प्रश्न मनुष्यता का प्रश्न है और जातिवार जनगणना के हासिल को उसी की एक कड़ी के रूप में देखा जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर 23 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10 राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था जिसमें विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाजपा, जदयू, कांग्रेस, हम और वामपंथी दलों के सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से कहा था कि जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है। यह एक बार जरूर हो जानी चाहिए। यह सबके हित में है। वर्ष 1931 में जातिगत आधार पर जनगणना कराई गयी थी, ये आंकड़े काफी पुराने हो गए हैं। इस बार जातिगत जनगणना हो जाने से सही आंकड़ा आ जाएगा और इसके बाद जिन वर्गों को सरकार की योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है उनके बारे में ठीक ढंग से योजनाएं बन पाएंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी लंबे समय से जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग करते रहे हैं। इस बार मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा था कि वर्ष 2021 की जनगणना में अनुसूचित जाति जनजाति के अलावा किसी भी अन्य जाति की गणना नहीं कराई जाएगी। इसके बाद से एक बार फिर इस मांग ने गति पकड़ ली है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे और उसके बाद ही उन्होंने उनकी सलाह पर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!