6 हमलावर, 3 बाइक, 15 गोलियां… वकील सह प्रॉपर्टी डीलर के खौफनाक मर्डर से दहला इलाका

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 10:28 AM

lawyer and property dealer ganesh sahni shot dead

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर व अधिवक्ता गणेश सहनी उर्फ आदर्श की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से घर लौटते समय छह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम कर...

Bihar Crime: बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह अधिवक्ता गणेश सहनी उर्फ आदर्श (45) हरपुर भिंडी से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान हरपुर भिंडी गांव के समीप तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- पहले भांजे की हत्या, फिर मोक्ष की चाह में मामा ने पूरे परिवार के साथ दी जान. धर्मशाला में मिली 4 लाशों का सनसनीखेज खुलासा

सूत्रों ने बताया कि हत्या के विरोध मे आक्रोशित लोगों ने जिले के ताजपुर स्थित गांधी चौक पर शव के साथ राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 को जाम कर दिया है, जिसके कारण मुजफ्फरपुर-ताजपुर-बरौनी मुख्य पथ पर यातायात बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!