Edited By Khushi, Updated: 25 Jul, 2023 05:32 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुए महिलाओं पर लाठीचार्ज की जांच करने पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंची।
Patna: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुए महिलाओं पर लाठीचार्ज की जांच करने पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंची।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बिहार आई है। खासकर डाकबंगला चौराहे पर, जहां पर महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मैं सीधा प्रत्यक्षदर्शियों से मिलने आई हूं और उनके जवाब को मैं सुनना चाह रही हुं कि कितना सत्य है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए थे। इस लाठीचार्ज में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी जख्मी हुई थी। इसी को लेकर महिला आयोग की टीम जांच के लिए पटना पहुंची है।