माओवादियों के शीर्ष नेता विजय आर्या के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, कोर्ट ने जारी किया था सर्च वारंट

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Sep, 2022 11:17 AM

nia raids on the premises of top maoist leader vijay arya

दरअसल, एनआईए गया जिले के करमा गांव में स्थित विजय आर्य के पैतृक आवास, पटना के एजी कॉलोनी में विजय आर्य के बेटे के घर, औरंगाबाद के गोह मे उनकी जिला पार्षद सदस्य बेटी के ससुराल में छापेमारी कर रही है। एजी कॉलोनी में सुबह 5:30 बजे से, औरंगाबाद में सुबह...

 

पटनाः बिहार में एनआईए की टीम माओवादी सेंट्रल कमिटी के सदस्य विजय आर्य के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी पटना, औरंगाबाद और गया जिले में की जा रही है। छापामारी को लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

दरअसल, एनआईए गया जिले के करमा गांव में स्थित विजय आर्य के पैतृक आवास, पटना के एजी कॉलोनी में विजय आर्य के बेटे के घर, औरंगाबाद के गोह में उनकी जिला पार्षद सदस्य बेटी के ससुराल में छापेमारी कर रही है। एजी कॉलोनी में सुबह 5:30 बजे से, औरंगाबाद में सुबह 6 बजे से और गया में सुबह 4 बजे से छापेमारी शुरू हुई है। 

पटना के बेउर जेल में बंद हैं विजय आर्या 
बता दें कि माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले को लेकर विजय आर्या फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं। उन्हें 6 महीने पहले सासाराम से दो लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। विजय आर्य पर देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने कुल 14 केस दर्ज किए हैं। इतना हीं नहीं विजय आर्य गिरफ्तारी के लिए 30 लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!