Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Nov, 2025 01:39 PM

Nitish Cabinet Ministers Caste (विकास कुमार): बिहार में राजपूत समाज के उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहरा दिया है।एनडीए और महागठबंधन की तरफ से राजपूत समाज के 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान (Bihar Cabinet Minister) में थे। इनमें से 37...
Nitish Cabinet Ministers Caste (विकास कुमार): बिहार में राजपूत समाज के उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहरा दिया है।एनडीए और महागठबंधन की तरफ से राजपूत समाज के 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान (Bihar Cabinet Minister) में थे। इनमें से 37 राजपूतों को एनडीए और 12 को महागठबंधन ने टिकट दिया था। राजपूत समाज के 32 लोग चुनाव जीतकर इस बार विधानसभा में पहुंचे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजपूत विधायकों की संख्या 27 थी,जो अब बढ़कर 32 हो गई है। इस बार एनडीए से सबसे ज्यादा राजपूत जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
नीतीश सरकार में 4 राजपूत बनाए गए मंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार अपने मंत्रिमंडल में राजपूत समाज के चार नेताओं को स्थान दिया है। ये है कैबिनेट में शामिल होने वाले राजपूत नेताओं की सूची
| मंत्री का नाम |
पार्टी |
विधानसभा क्षेत्र |
| संजय सिंह टाइगर |
BJP |
आरा |
| श्रेयसी सिंह |
BJP |
जमुई |
| संजय कुमार सिंह |
LJPR |
महुआ |
| लेशी सिंह |
JDU |
धमदाहा |
राजपूत समाज के विधायकों की लिस्ट है लंबी
इस बार विधानसभा में एक बड़ी शक्ति के तौर पर राजपूत समाज का उभार हुआ है। देखिये चुनाव जीत कर आने वाले राजपूत समाज के विधायकों की सूची-
| विधायक का नाम |
विधानसभा क्षेत्र |
पार्टी |
| कर्णजीत सिंह |
दरौंदा |
BJP |
| सुजीत कुमार सिंह |
गौड़ा बौराम |
BJP |
| नीरज सिंह बबलू |
छातापुर |
BJP |
| जनक सिंह |
तरैया |
BJP |
| संजय कुमार सिंह |
लालगंज |
BJP |
| केदारनाथ सिंह |
बनियापुर |
BJP |
| राणा रणधीर सिंह |
मधुबन |
BJP |
| संजय कुमार सिंह |
महुआ |
LJPR |
| मंजीत सिंह |
बरौली |
JDU |
| सुभाष सिंह |
गोपालगंज |
BJP |
| अरुण सिंह |
बरूराज |
BJP |
| राजू सिंह |
साहेबगंज |
BJP |
| त्रिविक्रम सिंह |
औरंगाबाद |
BJP |
| राजेश कुमार सिंह |
मोहिउद्दीननगर |
BJP |
| श्रेयसी सिंह |
जमुई |
BJP |
| प्रमोद सिंह |
रफीगंज |
JDU |
| कोमल सिंह |
गायघाट |
JDU |
| राजीव रंजन सिंह |
डेहरी |
LJPR |
| वीरेंद्र सिंह |
वज़ीरगंज |
BJP |
| लेसी सिंह |
धमदाहा |
JDU |
| अमित कुमार |
बेलसंड |
LJPR |
| विनय बिहारी |
लौरिया |
BJP |
| राहुल कुमार सिंह |
डुमरांव |
JDU |
| विनय कुमार सिंह |
सोनपुर |
BJP |
| चेतन आनंद |
नवीनगर |
JDU |
| सियाराम सिंह |
बाढ़ |
BJP |
| रणधीर सिंह |
मांझी |
JDU |
| संजय सिंह टाइगर |
आरा |
BJP |
| राघवेंद्र प्रताप सिंह |
बड़हरा |
BJP |
| नितेश सिंह |
कस्बा |
LJPR |
| संजय कुमार सिंह |
सिमरी बख्तियारपुर |
LJPR |
| आलोक कुमार सिंह |
दिनारा |
RLM |
यदुवंश और रघुवंश का समीकरण टूटने से RJD को हुआ नुकसान
एक जमाने में राजपूत वोटर आरजेडी का साथ देते थे। आरजेडी के मंच से यदुवंश और रघुवंश के भाई भाई होने के नारे तक लगा करते थे। रघुवंश सिंह,जगदानंद सिंह और प्रभुनाथ सिंह जैसे नेता लालू यादव के मित्र माने जाते थे, लेकिन संजय यादव ने मनोज झा को उकसा कर ‘ठाकुर का कुआं’ का पूरा प्रकरण चलाया। वहीं जगदा बाबू को भी आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया गया। इसलिए राजपूतों ने आरजेडी का साथ छोड़ एनडीए का खुलकर समर्थन किया। यही वजह है कि इस बार आरजेडी को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।